
जीनियस प्लानेट के विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस पर दी श्रद्धांजलि.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को देशभक्ति गीतों एवं साँस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी श्रद्धांजलि दीl इस अवसर पर डायरेक्टर जाफ़र सिद्दीकी ने कारगिल के बारे में विद्यार्थियों को बताया और बताया कि कैसे हमारे सैनिकों ने कारगिल पर विजय हासिल की जिसमें कई ने अपनी शहादत दीl
स्कूल के कक्षा 12 वी के छात्र हर्ष नितिन यादव ने कारगिल युद्ध पर अपने विचार व्यक्त किये l
साँस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से कक्षा 11 वी एवं 12 वी के विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध में शहीद मेजर विक्रम बत्रा और नर्मदापुरम जिले के सपूत शहीद तोपची विजय शंकर दुबे एवं अन्य शहीदों की जानकारी उनकी तथा उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में संपूर्ण व्यक्तित्व को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कियाl
इसी प्रकार कक्षा कक्षा मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार देशभक्ति गीत पर नाट्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दीl संचालक मनीता सिद्दीकी ने अपने सम्बोधन में कहा की हमें हमेशा सेना के सिपाहियों का सम्मान करना चाहिए वह विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाते हैंl प्राचार्य ममता छिंकारा ने विद्यार्थियों को देशहित में भारतीय सेना के योगदान और सैनिक तथा अधिकारियों के कठिन परिश्रम की विस्तृत जानकारी दीl
सम्पूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा सृष्टि तिवारी एवं अन्नू कुमारी ने पूरी ऊर्जा के साथ किया l विद्यार्थियों द्वारा अंत में वन्देमातरम औऱ औऱ जय हिन्द का उद्घोष किया औऱ दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिको को श्रद्धांजलि दी l









