
गुरु कृपा से ही गोविंद के दर्शन प्राप्त होते हे = शिव राठौर, विश्व हिंदू परिषद ने गुरु पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया संतों धर्माचार्य कर्मकांडी आचार्यों का किया गुरु पूजन.।
सिवनी मालवा // मनीष जायसवाल
गुरु पूर्णिमा पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में पूज्य धर्माचार्यों आचार्यों कर्मकांडी पुरोहितों का गुरु पूजन कर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।
उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि सनातन संस्कृति में गुरु पूजन का महत्व हे इसी परम्परा निभाते हुए गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर की उपस्थिति में स्थानीय श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर प्रख्यात धर्माचार्य पुरोहित कर्मकांडी आदि का गुरुपूजन कार्यक्रम कर पूज्य धर्माचार्य अवधेश तिवारी कक्का पूज्य संत श्री श्री 108 अन्नत वन महाराज यज्ञाचार्य आचार्य पुनीत दुबे पूज्य घनश्याम तिवारी पूज्य गिरीश महाराज पूज्य यज्ञेश तिवारी पूज्य पंडित पूज्य अनिल शास्त्री महाराज पूज्य संतोष शास्त्री महाराज आदि धर्माचार्यों का हार माला पहनाकर शाल श्री फल भेंटकर गुरुपूजन कर गुरुपूर्णिमा पर्व मनाया गया एवं गुरुओं से आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि गुरु ब्रह्मा विष्णु गुरु देवो महेश्वरा।
गुरु साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः।।
गुरु ही ब्रह्मा हे गुरु ही विष्णु हे ओर गुरु ही भगवान शिव शंभू हे।
गुरु साक्षात् परब्रह्म हे ऐसे गुरु को में प्रणाम करता हु
आदिकाल से गुरुओं को ईश्वर का दर्जा प्राप्त हे वे जान रूपी प्रकाश से आलोकित करते हे हमारे अ ज्ञान रूपी अंधकार को दूर करते हे।
गुरु कृपा से ही गोविंद के दर्शन भी संभव हुआ । गुरु जीवन के मार्गदर्शक होते हे। इसलिए उन्हें ईश्वर का दर्जा प्राप्त है।
कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी ने किया एवं अंत में सभी का आभार नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले ने व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद गुरुपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी पार्षद डॉ किरण राठौर नगर मंत्री सुशील गोहर नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले नगर दुगवाहिनी संयोजिका रिंकी नाथ मातृशक्ति नगर सह संयोजिका नीलिमा सकतपुरिया नगर सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले नगर धर्माचार्य संपर्क प्रमुख ओमप्रकाश जोशी नगर सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख हेमंत मराठा नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मातृशक्ति उपस्थित रही।










