♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

वार्ड क्रमांक 13 में लगा विद्युत विभाग जनसंपर्क शिविर संपन्न, नागरिकों की सैकड़ों जनसमस्याओं का हुआ निराकरण वार्ड पार्षद की पहल पर नागरिकों की विद्युत समस्याओं का हुआ निदान.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रदेशव्यापी जनसमस्या निवारण शिविर के तहत सिवनी मालवा के वार्ड क्रमांक 13 में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए कंपनी के केपीओ वैभव यादव ने बताया कि प्रदेश में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हे ।

आज मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी नर्मदापुर द्वारा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 13 का शिविर का आयोजन स्थानीय राठौर धर्मशाला में सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम में अतिथि स्थानीय वार्ड पार्षद डॉ किरण राठौर समाजसेवी शिव राठौर विद्युत वितरण कंपनी सिवनी मालवा असिस्टेंट इंजीनियर खालिद आजम जूनियर इंजियर देवेंद्र पटेल आदि की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद डॉ किरण राठौर ने कहा कि वार्ड के नागरिकों को विद्युत कारणों से वार्डवासियों को हो रही परेशानियों का निदान हेतु यह शिविर लगाया गया है । वार्ड में विद्युत पोल झूलती सर्विस लाइन वार्ड के नागरिकों के अत्यधिक बिल की परेशानियों से राहत हो वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

असिस्टेंट इंजीनियर खालिद आजम ने कहा सभी वार्डवासी अपना बिलों का भुगतान समय करने हेतु आग्रह किया एवं शिविर में प्राप्त शिकायतों का निवारण अतिशीघ्र निदान किया जाएगा। विद्युत संबंधी जानकारी नागरिकों दी गई।

कार्यक्रम का संचालन विद्युत वितरण कंपनी जूनियर इंजियर देवेंद्र पटेल ने किया एवं अंत में सभी का आभार लाइनमैन विनय साध ने व्यक्त किया।

वार्ड क्रमांक 13 में विद्युत वितरण कंपनी नर्मदापुर जनसमस्या निवारण शिविर में प्रमुख रूप विभाग के से भास्कर राव यश सूर्यवंशी सुमेर सिंह प्रवीण गौर सूरज तिवारी अरविंद लोवंशी वार्डवासी रमेश गोहर राजू मराठे संतोष बाथब सुशील गोहर राम दुलारे जितेन्द्र गुजरे सोमवती बाई कुलदीप बाथ ब सचिन बातब सुधा राजेंद्र बाथब कमलकिशोर पार्वती बाई माया मदन बाथब लक्की बाथब पिंकी बातब के साथ ही बड़ी संख्या में वार्डवासी नागरिक जन उपस्थित रहे ।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129