
भारतीय कलाकार संघ द्वारा कल आयोजित होगा कलाकारों का राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह,शहर के प्रिंस पैराडाइज मैरिज गार्डन खेड़ा में आयोजित होगा रंगारंग कार्यक्रम.
इटारसी //मनीष जायसवाल
भारतीय कलाकार संघ द्वारा कलाकारों का राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम इटारसी के प्रिंस पैराडाइज मैरिज गार्डन,खेड़ा में कल रविवार दिनांक 13 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसमें देश और प्रदेश के सभी जाने-माने कलाकार मौजूद रहेंगे.
साथ ही भारतीय कलाकार संघ के कार्यकारिणी सदस्य गण मौजूद रहेंगे जिला अध्यक्ष शोकी बतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के विभिन्न प्रांतों से कला और संस्कृति की विविध विधाओं से जुड़े मूर्धन्य एवं उदीयमान कलाकार एक ही मंच पर एकत्र होंगे। इस गरिमामय राष्ट्रीय अधिवेशन के मुख्य अतिथि संघ के राष्ट्रीय संयोजक आर्टिस्ट अंकुर जी होंगे। वहीं, कार्यक्रम की विशिष्ट उपस्थिति में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पचोर जी एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पगारे जी विशेष रूप से शामिल रहेंगे। अधिवेशन में मुंबई, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों से नृत्य, संगीत, अभिनय, चित्रकला जैसी विविध विधाओं के कलाकार इटारसी पहुंचकर अपनी कला और अनुभवों का संगम रचेंगे। आयोजन समिति द्वारा इस महाधिवेशन मैं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी होगा जिसमें जूनियर अमिताभ, जूनियर शशि कपूर एवं जूनियर गोविंदा अपनी प्रस्तुतियां देंगे साथ ही नर्मदा पुरम जिले एवं इटारसी के कलाकार गण बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है कार्यक्रम में जिला नर्मदा पुर में इटारसी के सभी कलाकार गण एवं गणमान्य नागरिक गण सादर आमंत्रित हैं.











