♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद हिंदू समाज की प्रतिनिधिक धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था = शिव राठौर, ग्राम झाड़बीड़ा में स्थापना दिवस मनाया गया 

सिवनी मालवा //मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद के 62 वे स्थापना दिवस पर सिवनी मालवा की ग्रामीण प्रखंड के ग्राम झाड़बीड़ा में परिषद का स्थापना दिवस मनाकर लिया धर्म रक्षा का संकल्प।

उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल ग्रामीण प्रखंड सह संयोजक मंगल सिंह राजपूत ने बताया कि विहिप के स्थापना दिवस का झाड़बीड़ा ग्राम के स्थानीय श्रीराम मंदिर में कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम सरपंच मित्तू सिंह राजपूत नगर सामाजिक समरसता प्रमुख रविन्द्र छिरेले हरनारायण सिंह राजपूत अशोक पाल आदि ने भगवान श्री राम चंद्र जी पूजा अर्चना कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ श्री राम विजय महामंत्र का जाप एवं संगठन की रीति पद्धति से शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि मुंबई के बाल संदीपनी आश्रम में भाद्र पद श्रीकृष्णा जन्माष्टमी विक्रमी संवत 1964 के पावन अवसर पर बीजारोपित विश्व हिंदू परिषद का यह संगठन अब विश्वव्यापी विराट वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है।

वर्तमान में इसकी अनेक शाखाएं प्रशाखाएं दसों दिशाओं में फैलती जा रही हैं और उनके माध्यम से हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों और मत मातांतरों में एकात्मकता स्थापित करके उनकी बहुविध समस्याओं के निराकरण का प्रयास विश्व हिंदू परिषद पूज्य संतों तथा धर्माचार्यों के माध्यम से करती आ रही हे।विहिप विदेशों में रह रहे हिन्दुओं की एक धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था है सेवा इसका प्रधान गुण हे भाषा क्षेत्र मत संप्रदाय वर्ग के उत्पन्न भेदों को मिटाकर सबल अखंड रूप में खड़ा कर धर्म संस्कृति के प्रति गौरव निष्ठा भक्ति भावना उत्पन्न करना हे

विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि इन कार्यों के फलस्वरूप ही सारे समाज में अभूतपूर्व जागृति आई हिंदुत्व का विचार पहले अपेक्षा अधिक अधिक दृण हुआ एकात्मकता भाव को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ सेवा निमित्त सर्वस्व समर्पण इक्षा प्रबल हुई अस्पृश्य स्पृश्य जैसी अनेक कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में प्रगति हुई ।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाए गए समय समय जनजागरण आंदोलन का परिणाम हिंदू समाज के स्वाभिमान सुरक्षित हुआ।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण सह संयोजक मंगल सिंह राजपूत ने किया अंत में सभी का ग्राम के वरिष्ठ अशोक पाल ने व्यक्त किया ।

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस झाड़बीड़ा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंगल सिंह राजपूत राकेश शर्मा मित्तू सिंह राजपूत अशोक पाल शेरशिंह पाल राजेश राजपूत कमलेश राजपूत हरिनारायण राजपूत आनू सिंह काजू राजपूत देवेंद्र शर्मा प्रदीप राजपूत शांतिलाल पाल गौरव राजपूत छोटू राजपूत नमन राजपूत रमन राजपूत मनोज राजपूत शांति राजपूत संजय राजपूत के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129