♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खेल मंत्री जी का आगमन.. लेकिन इटारसी के खिलाड़ियों के लिए न घोषणा, न आश्वासन—रमेश के साहू एडवोकेट, हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले इटारसी को एस्ट्रोटर्फ की सौगात मिलने की उम्मीद फिर टूटी.

इटारसी// मनीष जायसवाल

मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए इटारसी आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

उनके आगमन से शहर के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को उम्मीद थी कि वे इटारसी की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करते हुए कोई घोषणा करेंगे, लेकिन उनके हाथ निराशा लगी।

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व स्टार प्रचारक एवं सचिव रमेश के साहू एडवोकेट ने कहा कि इटारसी के खिलाड़ी हॉकी सहित विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर शहर और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

इटारसी हॉकी की नर्सरी के रूप में विख्यात है इसके बावजूद यहां के हॉकी खिलाड़ी लंबे समय से एस्ट्रोटर्फ मैदान की मांग कर रहे हैं जो आज भी अधूरी है।

एडवोकेट रमेश के साहू ने कहा,खेल मंत्री जी को इटारसी की खेल प्रतिभाओं से संवाद कर एस्ट्रोटर्फ मैदान सहित आवश्यक खेल सुविधाओं की घोषणा करनी चाहिए थी।”

श्री साहू ने राज्य सरकार से मांग की कि इटारसी की खेल परंपरा और राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को देखते हुए शहर में शीघ्र एस्ट्रोटर्फ मैदान स्वीकृत किया जाए तथा अन्य खेलों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129