
शासकीय गर्ल्स महाविद्यालय इटारसी में आयोजित हुआ उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन,
इटारसी// मनीष जायसवाल
यदि हर युवा अपने पैरों पर खड़ा होकर स्वावलंबन से जुड़ जाए तो भारत विश्व की पहली अर्थ व्यवस्था बन सकता है । पहले नौकरी तो थी नहीं सभी लोग व्यापार करते थे । इसलिए भारत सोने की चिड़िया था । यह बात शासकीय गर्ल्स महाविद्यालय इटारसी में आयोजित उद्यमिता प्रोत्साहन सम्मेलन में स्वावलंबी भारत अभियान की मुख्य वक्ता श्रीमती हेमा संदेश पुरोहित ने कही । कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पहार से वंदना की गई। फिर अतिथिगण का स्वागत पुष्पहार से हुआ। स्वदेशी का गीत इंद्रमोहन दुबे ने लिया। विभाग संयोजक डाॅ.योगेश मोहन सेठा ने स्वदेशी जागरण मंच के प्रेरक नारे लगवाए और कहा जो युवा उद्यमिता से जुड़े हैं उनका सम्मान और आपको स्वावलंबन की प्रेरणा देने हम यहाँ आये हैं । अध्यक्ष एवं प्राचार्य डाॅ आर एस मेहरा ने बताया हमें नौकरी लेने वाले नहीं देने वाले बनना चाहिए। विवेकानंद केरियर गाइड के स्नेहांशु सिंह ने कहा कि हमारे यहाँ युवाओ के केरियर के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए। और छात्राओ को उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है । कार्यक्रम में महाविद्यालय की ही छात्राएं रिचा मेहरा वस्त्र व्यापार में मेंचिंग सेंटर से 5000/_, पलक सोनी बेकरी व्यापार से 6000/_ और करिश्मा कश्यप ऑनलाइन, सोशल मीडिया , डांस क्लास से 50000/_ तक कमाई कर रही हैं । कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाॅ हरप्रीत रंधावा, संदेश जी पुरोहित, संदीप चंद्रवंशी योग शिक्षक एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकगण व लगभग 76 छात्र छात्राओ ने स्वरोजगार का मार्गदर्शन प्राप्त किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ शिरीष परसाई ने किया । आभार प्रदर्शन डाॅ हर्षा शर्मा ने किया ।










