
15 साल बाद ग्रामवासियों ने देखी सांसद की झलक,समीपस्थ ग्राम नयागांव में ग्राम वासियों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी का ट्रैक्टर रैली निकाल कर किया जोरदार स्वागत.
इटारसी// मनीष जायसवाल
ब्रेकिंग न्यूज इटारसी//
15 साल बाद ग्रामवासियों ने देखी सांसद की झलक। समीपस्थ ग्राम नयागांव में 15 साल बाद पहली बार नवनिर्वाचित क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी पहुंचे तो ग्राम वासियों ने गर्म जोशी से किया भव्य स्वागत। बता दे कि पिछले करीब 15 सालो गांव में जाने वाले दर्शन चौधरी पहले सांसद है। यहां गांव वासियों ने किसान नेता और सांसद दर्शन चौधरी के स्वागत में ट्रेक्टर रैली निकाली जिसमे सांसद श्री चौधरी खुली जीप में सवार रहे। गांव में जगह जगह श्री चौधरी का ढोल बाजे फटाके फूल माला से स्वागत किया।









