
आज ढोल-बाजे के साथ निकला वार्ड क्रमांक 22 गजानन सेवा समिति की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस.
♦ इटारसी//मनीष जायसवाल
अनंत चतुर्दशी के द्वितीय दिवस भी गणपति बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन जारी है इटारसी के विभिन्न वार्डों में स्थित गणपति बप्पा का विसर्जन किया जा रहा है जिसके क्रम में वार्ड क्रमांक 22 स्थित “गजानन सेवा समिति” पंडाल द्वारा स्थापित गणपति बप्पा की अनुपम प्रतिमा का विसर्जन जुलुस ढोल-नगाड़े के साथ निकला.जय स्तंभ चौक पर पहुंचने पर जमकर ढोल बजे,यहां समिति के युवा सदस्यों ने जमकर नृत्य किया. इसके बाद प्रतिमा को विसर्जन हेतु ले जाया गया.







