
ग्राम पंचायत पथरोटा में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया.
ग्राम पंचायत पथरोटा में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पथरोटा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में नोडल अधिकारी एवं पंचायत की ओर से सरपंच डाली भल्लवी सहायक सचिव ज्योति चोरे एवं आम जन मौजूद रहे. सरपंच डाली भल्लवी द्वारा विकास कार्यों के संबंध में कई जानकारियां ग्रामीणों को दी गई एवं जो विकास चल रहे हैं उनके विषय में भी जानकारी दी गई. स्वास्थ्य विभाग की एएनएम द्वारा भी स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी गई.ग्रामीणों द्वारा ग्राम पथरोटा में विकास कार्यों को लेकर ग्राम सरपंच से जानकारी मांगी गई इस पर ग्राम सरपंच ने सभी के ग्रामीणों को जानकारी प्रदान की.







