♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

 नर्मदापुरम विभाग बैठक,हिंदुओं में रामत्व के प्रसार के साथ संस्कारित व सबल हिंदू समाज,राष्ट्रहित मे 100% मतदान का आवाहन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

हिंदुओं में रामत्व के प्रसार के साथ संस्कारित व सबल हिंदू समाज , राष्ट्रहित मे 100% मतदान का आवाहन.

(22 मार्च, 2024) को विश्व हिन्दू परिषद की बैठक आज इटारसी के वृंदावन गार्डन न्यास कालोनी में संपन्न हुई। बैठक में विश्व हिन्दू परिषद् मध्यभारत प्रान्त सहमंत्री श्री गोपाल सोनी ने कहा की वर्तमान स्थिति पर चर्चा कर हिंदू समाज के समक्ष खड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए षष्ठी पूर्ति वर्ष में संगठन के विस्तार की योजनाएं भी बनाई गईं। इस बैठक की मुख्य वक्ता श्रीमति सत्यकीर्ति राने ने कहा कि बैठक में नर्मदापुरम विभाग के 5 जिलों से पधारे प्रतिनिधियों ने अनेक विषयों पर चर्चा के साथ यह संकल्प लिया की भगवान श्री राम का भव्य मंदिर तो बन गया, अब हम संगठन, समाज और हिंदुओं में रामत्व के प्रसार के साथ संस्कारित व सबल समाज की पुनर्स्थापना करेंगे। श्री राम की मर्यादाओं की पुनर्स्थापना जन-जन के अंतःकरण में करा कर एक संस्कारवान, समर्पित व सुरक्षित हिंदू समाज बनाएंगे।

प्रांत संयोजिका ने कहा कि सेवा कार्यों का विस्तार, गौरक्षा व गौ संवर्धन के साथ धर्मांतरण को रोकने व घर वापसी के कार्य को और गति देने के बारे में भी बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विहिप राष्ट्रहित मैं मतदान , 100% मतदान का आवाहन करती है

आगामी कार्यक्रम रामोउत्सव जिला प्रखंड ,नगर इकाई स्तर पर मनाने की योजना बनी,

कार्यकर्ताओं के संगठनात्मक विकास के लिये विश्व हिन्दू परिषद् ,बजरंग दल एवं मातृशक्ति ,दुर्गावाहिनी के वर्गो का आयोजन होगा। इस अवसर पर बैठक में विश्व हिन्दू परिषद् प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख दीपक राज सोनी ,प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख हरिशंकर मीना , प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकान्त गवांड़े , का मार्गदर्शन विभिन्न सत्रों मे प्राप्त हुआ। बैठक में नर्मदापुरम विभागमंत्री श्री शिव राठौर जी ने संबोधित करते हुए कहा धर्म की रक्षा हेतू सदेव कार्यरत रहे है हमारा आने वाला धर्मरक्षा निधि अभियान में जिले के एवं प्रखंड स्तर के प्रभारी नियुक्त हुए। जैसे नर्मदापुरम नगर श्री कैलाश दायमा, इटारसी नगर श्री संदीप यदुवंशी माखननगर श्री दिनेश शर्मा ,सहित अन्य प्रखंड के प्रभारी नियुक्त हुए एवं आगामी कार्यक्रम जैसे रामोत्सव,हनुमान जन्मोत्सव सहित अन्य कार्यक्रमो को लेकर विभाग जिले एवं प्रखंड स्तर तक भव्य और दिव्य बनायेंगे एवं धर्मरक्षा निधि अभियान में अपने लक्ष्य को पूर्ण रूप से करेंगे बैठक में श्री प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी विभाग सहमंत्री सहित

विभाग टोली,5 जिलों के अध्यक्ष,मंत्री,संयोजक टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का आभार व्यक्त श्री चेतन राजपूत नगर मंत्री द्वारा किया गया।

।।श्री राम।।

*जारीकर्ता*

*अनूप तिवारी*

*जिला प्रचार प्रसार प्रमुख*

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129