
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नर्मदापुरम की जिला कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में संपन्न हुई। कर्तव्य बोध दिवस प्रत्येक विद्यालय में मनाया जाएगा
इटारसी // नर्मदापुरम// मनीष जायसवाल
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नर्मदापुरम की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष श्री मालकजी पटेल की अध्यक्षता में तथा श्री राजीव कुमार शर्मा (प्रांतीय सह संगठन मंत्री एवं संभाग प्रभारी) के विशेष आतिथ्य में सरस्वती शिशु मंदिर इटारसी में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना अतिथियों द्वारा की गई। जिला इकाई द्वारा मुख्य अतिथि श्री शर्मा जी का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। पुनः संभागीय संगठन मंत्री का दायित्व मिलने पर श्री ओ पी रघुवंशी संभागीय संगठन मंत्री एवं संभागीय सहसंगठन मंत्री नवीन पटेल का भी शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष मालकजी पटेल ने बैठक का एजेंडा रखते हुए बताया कि प्रत्येक 8 विद्यालयों पर एक मंडल रचना, हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ कार्यक्रम के संयोजक एवं सह-संयोजक का निर्धारण तथा आगामी कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम को सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि श्री राजीव शर्मा जी ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि मंडल रचना से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया तथा विद्यालयों में जाकर धन्यवाद ज्ञापन किए जाने की जानकारी दी।
बैठक में ई-अटेंडेंस एवं जनजातीय कार्य विभाग के ई-पोर्टल पर तकनीकी कारणों से उपस्थिति दर्ज न होने पर वेतन न रोके जाने की प्रमुख मांग रखी गई।
सर्वसम्मति से श्री कोमल सिंह कुर्मी को जिला सह संगठन मंत्री एवं हमारा विद्यालय – हमारा तीर्थ का संयोजक तथा श्री संतोष कुमार शर्मा एवं श्री महेश कुमार रैकवार को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। और उनका पुष्पहार से स्वागत किया।
बैठक में मंचासीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री राजीव कुमार शर्मा जी (प्रांतीय सह संगठन मंत्री),श्री ओ. पी. रघुवंशी जी (संभागीय संगठन मंत्री),श्री के. के. मालवीय जी (संभागीय अध्यक्ष),श्री मालकजी पटेल जी (जिला अध्यक्ष),श्री अशोक कुमार बिल्लारे जी (प्राचार्य, हायर सेकेंडरी स्कूल, आंचलखेड़ा) तथा श्री अशोक कुमार यादव जी (विकासखंड शिक्षा अधिकारी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री राजेश कुमार संकुले (जिला कोषाध्यक्ष),श्री राजेश चौधरी (जिला उपाध्यक्ष),श्री रामगोपाल पटेल, श्री आर. एस. कुमरे, श्री जयशंकर शुक्ला एवं श्री प्रदीप सिंह पटेल (कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।बनखेड़ी विकासखंड से श्री रामप्रसाद पटेल (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं श्री राम कृपाल दुबे (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पिपरिया) उपस्थित रहे।सोहागपुर विकासखंड से श्री रतनसिंह राजपूत (ब्लॉक अध्यक्ष),श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष),श्री रामनरेश सिंह (तहसील अध्यक्ष),श्री भाई जी आम्रवंशी (नगर इकाई अध्यक्ष) एवं श्री बी. पी. ब्रह्मवंशी (नगर इकाई कोषाध्यक्ष) उपस्थित रहे।माखन नगर विकासखंड से श्री सेवकराम इवने (ब्लॉक अध्यक्ष),श्री ललित सोनी (तहसील अध्यक्ष),श्री समदर्शी सोनी (ब्लॉक सचिव),श्री तुलसीराम यादव एवं श्री अशोक मिश्र उपस्थित रहे।होशंगाबाद विकासखंड से श्री महेश कुमार रायकवार,श्रीमती विशाखा ठाकुर,श्रीमती ममता चौरै (तहसील कोषाध्यक्ष),श्री प्रफुल्ल सैनी (विकासखंड सचिव) एवं श्री गिरधारी लाल चौरे उपस्थित रहे।केसला विकासखंड से श्री अतुल दुबे (ब्लॉक अध्यक्ष),श्री बलराम यादव (तहसील अध्यक्ष) एवं श्री कोमलसिंह कुर्मी (पूर्व जिला सचिव) उपस्थित रहे।सिवनी मालवा विकासखंड से श्री ओ. पी. रघुवंशी (संभागीय संगठन मंत्री),श्री श्यामसुंदर रघुवंशी (ब्लॉक अध्यक्ष),श्री संतोष कुमार शर्मा एवंश्री राम संजीवनी यादव पूरे समय बैठक में उपस्थित रहे।









