♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा कमला नेहरू उद्यान एवं तालाब परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

भाजपा नगर मंडल इटारसी द्वारा आज रविवार को प्रातः 8:00 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान शहर के कमला नेहरू उद्यान एवं तालाब परिसर में चलाया गया, इसमें भाजपा नगर मंडल इटारसी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण एवं सम्मानीय सभी वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे एवं इस विशेष सफाई अभियान में अपना सहयोग दिया,जिसमें नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, मुकेश चंद्र मैना,अभिनव शर्मा, चंदन बाथरी,योगेंद्र सिंह राजपूत, मनोज शर्मा,पिंटू सेन,गौरव बड़कुर, हिमांशु देवहरे,अभिषेक निर्मल, शैलेश योना,मनीष जयसवाल आदि कार्यकर्ता गण शामिल हुए.

साथ ही भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान में उज्जैन से पधारी भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रेखा राठौड़ जी एवं विदिशा से पधारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री वर्षा राजपूत एवं इटारसी महिला मोर्चा से श्रीमती जागृति भदौरिया इस सफाई अभियान में शामिल हुई.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को शहर में स्वच्छता के लिए जागरूक करना है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129