
मतदाता जगरुकता अभियान के अंतर्गत होली के रंग मतदान के संग कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित.
इटारसी//मनीष जायसवाल
होली के रंग मतदान के संग
लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत परियोजना इटारसी की आंगनबाड़ी मे मतदाता जगरुकता अभियान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैl इसी क्रम मे नर्मदlपुरम जिले इटारसी के वार्ड 17 सेक्टर 4 में महिला बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मतदाता जगरुकता भजन, रंगोली, एवं रंग गुलाल के माध्यम से मतदाता को जागरुक किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला द्वारा महिला मतदाता को जगरुकता के लिए संदेश दिया गया एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया। एवं मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
जगरुकता के इस क्रम मे रैली द्वारा समस्त अन्य लोगो को भी जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम मे श्रीमती रीना तिवारी, प्रधान पाठक श्री महेश रैक्वार जी,BLO शांति बंजारा, प्रदीप दुबे,मतदाता सखी अन्य महिला समूह की सदस्य एवं 18+ मतदाता , गतिविधि का आयोजन कार्यकर्ता फेमिदा, फरीदा ,अनिता, राखी , राधा, आरती रजनी सहायिका लक्ष्मी, च्नद्रप्रभा, पूजा,माया पार्वती अन्य उपस्थित रही।।








