श्री हनुमान जयंती के पावन पर्व पर श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति द्वारा 22 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा.
इटारसी। मनीष जायसवाल
इटारसी की स्वप्नेश्वरी हनुमान मंदिर समिति ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि हनुमान जयंती के पावन पर्व पर दिनांक 22 अप्रैल सोमवार के दिन मंदिर समिति द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी यह भव्य शोभा यात्रा 22 अप्रैल को शाम 4:00 बजे “श्री द्वारकाधीश बड़ा मंदिर” से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मालवीयगंज स्थित “श्री स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर” पहुंचेगी। समिति ने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों, माताओ, बहनों से भव्य शोभा यात्रा में आमंत्रित झांकी कलाकारों द्वारा बाबा भोलेनाथ/ शिव परिवार के दर्शनों का लाभ लेने की अपील की है।







