♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर किया गया कार्यक्रम, विहिप ने ४० लाख से अधिक भाई बहनों धर्मांतरित होने से बचाया है _ जितेंद्र सिंह पंवार.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद के षष्ठी पूर्ति वर्ष के समापन अवसर के सिवनी मालवा नगर समिति का स्थापना दिवस कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ट पदाधिकारीयों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री हरीश दुबे ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के ६० वर्ष की सफल यात्रा षष्ठी पूर्ति वर्ष के समापन एवं स्थापना दिवस पर विश्व हिंदू परिषद नगर समिति का कार्यक्रम स्थानीय राठौर धर्मशाला में कार्यक्रम के सम्माननीय मुख्य अतिथि पूज्य संत स्वामी अनंत वन महाराज मुख्य वक्ता विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय जितेंद्र सिंह पंवार विशिष्ठ अतिथि प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह समाजसेवी संजीत अग्रवाल वाल्मिक समाज अध्यक्ष शिव प्रसाद गोहर किन्नर धर्मगुरु सरिता पांडे के आतिथ्य एवं प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर प्रांत गौरक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे जिला अध्यक्ष डा सुभाष दुबे जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत जिला संयोजक नितिन मेशकर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनुप सिंह यदुवंशी जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय जिला सेवा प्रमुख अनिल यादव नगर अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी नगर संयोजक भुरू बग्गन आदि की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री माननीय जितेंद्र सिंह ने कहा कि विहिप विश्व का सबसे बडा हिंदू संगठन हे जिसकी स्थापना सन् १९६४ में पूज्य स्वामी चिमन्यानंद जी के मुंबई स्थित बाल संदीपनी आश्रम में २९ अगस्त १९६४ को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हुई थी। जितेंद्र सिंह ने कहा की संगठन उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना हिंदू धर्म की रक्षा और हिंदू समाज के धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक विषय पर काम करना है।विहिप ने इन साठ वर्षों में कई उपलब्धियां प्राप्त की है। १९६६ में प्रयागराज में प्रथम हिंदू सम्मेलन में सभी संप्रदाय प्रमुख धर्माचार्य व संतो ने एक मंच पर उपस्थित होकर धर्मांतरण को रोक कर मुसलमान ईसाई बने हिंदुओ को पुनः वापस हिंदू धर्म में लाने का संकल्प लिया।१९६९ में उडुपी में संत सम्मेलन में एक स्वर में घोषणा की हिंदू धर्म में शास्त्रों में छुआछूत का कोई स्थान नहीं यह नारा भी दिया की हिन्द वा: सोदरा: सर्वे न हिन्दू पतितो भवेत, मम दीक्षा हिन्दू रक्षा मम मंत्र समानता “। १९७० जोरहाट पूर्वोत्तर राज्य के सम्मेलन में जनजाति बंधुओ के बीच संतो ने नागा रानी घोषणा की वनवासी बंधु हिंदू समाज का हिस्सा है। मिशनरियों अलगाववादियों के षड्यंत्र पर विराम लगा। आज गोमाता के लिए कड़े कानून बनाए गए गोशाला स्थापित हो रही हे हजारों बहनों को लव जिहाद से बचाया जा रहा हे विद्यालय संस्कार केंद्र सत्संग हजारों सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं shre रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान पांच लाख गांवों साढ़े बारह करोड़ परिवारों से निधि संग्रह की गई । २२ जनवरी २०२४ को रामलाला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने हेतु हम संकल्पित हे। कार्यक्रम का संचालन शिव राठौर ने सभी का आभार जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने किया। विहिप के स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संतोष पारिख शंकर सिंह पटेल रघुवीर सिंह राजपूत नगर मंत्री हरीश दुबे नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष शैलेंद्र गोर भाजपा नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा महामंत्री जितेंद्र राठौर नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी सह सेवा प्रमुख सुशील गोहर ओमप्रकाश कोशी रामसिंह यादव अमित पालीवाल अजीतसिंह कन्हैया लाल ढाबा कला राजपूत विवेक शर्मा राजू राठौर ऋषि पटवा डा मनीष ठाकुर कम्मू गोर पार्षद डा किरण राठौर पूर्व पार्षद राजेश बाथब ओमप्रकश कुशवाह डा अजय रघुवंशी देव बाथब निलेश राठौर विजेंद्र यादव विनोद शर्मा राजू जायसवाल जितेंद्र बबलू राठौर निक्की राठौर के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129