
बिजली विभाग की टीम न्यास कॉलोनी स्थित ओझा बस्ती,रजत कॉलोनी सहित झुग्गी बस्ती में पहुंची,अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों के बिजली तारों को बिजली विभाग की टीम ने जप्त किया..
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटरसी-आज बिजली विभाग की टीम न्यास कॉलोनी स्थित ओझा बस्ती,रजत कॉलोनी सहित झुग्गी बस्ती में पहुंची।
अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों के बिजली तारों को बिजली विभाग की टीम ने जप्त किये।
बार-बार शिकायत मिल रही थी की ओझा बस्ती में कई घरों में बिजली मीटर नहीं होने के बावजूद इन घरों में अवैध रूप से बिजली जलाई जा रही थी l
कल सोशल मीडिया पर अवैध रूप से घरों में जल रही बिजली की खबर को शेयर किया गया था।जिसके बाद बिजली विभाग की टीम द्वारा आज करीब 35 घरों की जांच कर उनके बिजली तारों को जप्त करने की कार्यवाही की गई।सभी को हिदायत दी कि आगे अवैध रूप से बिजली नही जलाये।








