♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

एसडीएम व सीएमओ ने वर्षा पूर्व नालों के निर्माण, सफाई कार्य, शहर की साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण एवं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

कलेक्टर नर्मदापुरम सोनिया मीना के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनीमालवा श्रीमती सरोज सिंह परिहार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल भलावी द्वारा प्रातः 7:00 बजे से शहर के सभी वार्डों में किए जा रहे नालो के निर्माण कार्य, वर्षा पूर्व नालों की सफाई व्यवस्था के साथ-साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया एवं शक्ति घाट पर श्रमदान कर साफ सफाई की गई एवं सभी को अपने आसपास साफ सफाई रखने के लिए स्वच्छता का संदेश दिया गया।

स्वच्छता कार्यक्रम में तहसीलदार राकेश खजूरिया, मुख्य लिपिक संजय गोयल, उपयंत्री राहुल शर्मा चंद्रकांत कवर, राजस्व उप निरीक्षक अमर सिंह उईके, राममोहन रघुवंशी, स्वच्छता निरीक्षक डॉ प्रशांत कुमार शर्मा, राजस्व सहायक निरीक्षक शुभम साहू, इरफान हुसैन, शुभम सोनी, संतोष चौहान, कमलेश राठौर, शीला धन्यासे, सचिन मलैया, अर्पित कटियार, प्रभारी सफाई जमादार नरेंद्र गौहर ,दुर्गा महोरिया, रूप सिंह राठौर, वंदना लववंशी, ओम प्रकाश शर्मा, किरण रघुवंशी, पशु चिकित्सक डॉक्टर अंशु तुमराम, सहायक संतोष अहिरवार, रामगोपाल रघुवंशी, उद्यान विभाग के शांतिलाल पटेल, अमित शर्मा, अनूप पवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ साथ सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

इन स्थानों पर किया गया निरीक्षण

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

वार्ड नंबर 3 के निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण किया गया साथ ही वर्ष पूर्व नल के निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

वार्ड नंबर 15 के नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया एवं सभी वार्डों में की जा रहे सफाई कार्यों की जानकारी ली गई एवं बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पानी निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए गए।

वार्ड नंबर 2 में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी को लेकर साफ सफाई कार्य का निरीक्षण किया गया वार्ड वासी सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आमजन को पानी पीने के लिए प्रहलाद प्याऊ कई दिनों से बंद है तथा वहां पर खड़े होकर भी पानी नहीं पिया जा सकता है टंकी में बहुत गंदगी जमा है एसडीएम ने तत्काल टंकी की सफाई के निर्देश एवं टंकी के पास फरसी डालने के निर्देश सीएमओ का दिए एवं प्रभारी सफाई जमादारों,सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ नागरिकों से सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। वार्ड वासियों ने बताया कि साफ सफाई तो नियमित रूप से होती है।

वार्ड नंबर 13 शक्ति घाट पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई की गई एवं कचरा एकत्रित कर साफ सफाई का कार्य किया गया। शक्ति घाट पर मंदिर के पास की दीवार गिर गई है जिससे कटाव की स्थिति निर्मित हो गई है, नदी का कटाव रोकने के भी निर्देश दिए गए साथ ही सभी को अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने के लिए जागरूक भी किया गया।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी शीतल भलावी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी हेतु निकाय द्वारा बाढ़ आपदा की स्थिति से निपटने के लिए बड़े नाले एवं नालियों की साफ सफाई गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही विशेष सफाई अभियान के माध्यम से सभी वार्डों में सफाई की जा रही है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129