
लायन्स क्लब इटारसी समर्पण दवारा प्रथम गतिविधि के रूप मे होशंगाबाद रोड़ स्थित आनंदम फार्म हाउस पर आम जाम लीची आदि के पौधे लगाए गए.
इटारसी// मनीष जायसवाल
आज दिनांक 21-7-2024 को लायन्स क्लब इटारसी समर्पण दवारा प्रथम गतिविधि के रूप मे होशंगाबाद रोड़ पर लायन संजय गोठी ज़ी के आनंदम फार्म हाउस पर सभी सदस्यों दवारा आम, जाम, लीची आदि के पेड़ो को लगाया गया. इस मे लायन क्लब कि अध्यक्षा श्रीमती राज सैनी ने अपने उद्बोधन मे बताया कि हमको पर्यावरण बचाये रखने के लिए पौधों को लगाना अति आवश्यक है. इस से हमको जल व जीवन भी मिलता है. अगस्त माह मे क्लब दवारा महंत फार्म पर 51 पेड़ ओर लगाने का टारगेट रखा है. आनंदम रिसोर्ट के डायरेक्टर लायन संजय गोठी ज़ी दवारा अपने उदबोधन मे पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद देने कि बात कहीं व साथ मे प्लांटेशन हेतु 25 पेड़ उपलब्ध करवाये.इस अवसर पर क्लब के सदस्य धर्मवीर सैनी, संजय गोठी,मनोज गालर, सर्वजीत सैनी, मनोज गुप्ता, नवल सिंह चौहान, अनिल साहू, पुनीत दुबे,इदरीस खान, अजीत छाबड़ा, जीत सैनी, निदा खान,खालिक शाह, आदि उपस्थित रहे।









