
यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों की बैठक ली.
इटारसी//मनीष जायसवाल
इटारसी-स्थानीय विश्राम गृह में आज यातायात पुलिस ने शहर के सभी ऑटो चालकों की एक बैठक ली।बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हुई।जिसमें समस्त ऑटो चालक शराब के नशे में ऑटो को न चलाये।बैठक के सबंध में यातायात प्रभारी सुनील घाबरी ने बताया कि एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला के निर्देश पर ऑटो चालकों की बैठक ली गई।बैठक में सभी ऑटो चालकों को कहा गया है कि यातायात नियमों का सही से पालन किया जाये, नाबालिकों से ऑटो को नही चलवाया जाए,उसके साथ ही जो भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आये उसकी सूचना पुलिस को दे या स्वयं उसे ऑटो से थाने लेकर आये।वर्दी पहनकर ही ऑटो को चलाये,ऑटो स्टेड पर ही ऑटो को खड़ा करे बाजार में ऑटो नही लेकर जाये, अगर कोई भी ऑटो बाजार की सड़कों पर नजर आता है तो उसके खिलाफ चालनी कार्यवाही की जायेगी।









