♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

खुशियों_की_दास्तान, लाडली बहनों को मिलेगा ₹450 में गैस सिलेंडर और रक्षाबंधन पर ₹250 का शगुन अलग से.

इटारसी// मनीष जायसवाल

*खुशियों_की_दास्तान

*लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर एवं 250 रुपए रक्षाबंधन का शगुन के लिए प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi व मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav को बहुत-बहुत धन्यवाद – श्रीमती प्रीति जोठे*

 

मध्यप्रदेश शासन महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है और महिलाएं इन योजनाओं का लाभ पाकर सशक्त हो रही है। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। इस योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि पात्र महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा जमा की जा रही है। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर योजना के 1250 रुपए के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन का शगुन दिया जा रहा है।

इन्हीं योजनाओं की हितग्राहियों में नर्मदापुरम की श्रीमती प्रीति जोठे हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। वे इस योजना का लाभ पाकर खुश हैं तथा खुश होकर कहती हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे भैया डॉ. मोहन यादव ने हम लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का निर्णय लिया है। जिससे हमें बहुत फायदा मिलेगा। गैस सिलेंडर में जो पहले ज्यादा पैसे लगते थे, अब कम लगेंगे। उन बचे हुए रुपयों का उपयोग हम अपने बच्चों पर और अच्छे से कर पाएंगी। वे कहती हैं कि साथ ही इस बार वे रक्षा बंधन पर लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए का शगुन भी दे रहे हैं। वे इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर धन्यवाद दे रही हैं

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129