♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ.मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली,जगदीश देवड़ा एवं राजेंद्र शुक्ल बने डिप्टी सीएम,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह,जेपी नड्डा,योगी आदित्यनाथ सहित कई बड़े नेता शामिल हुए.

भोपाल// मनीष जायसवाल

 मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे अब डिप्टी सीएम बन गए है। भोपाल के परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत तमाम बीजेपी नेता मौजूद रहे।

डॉ मोहन यादव के बारे में

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था. उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। तीन बार के विधायक यादव दो बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उन्होंने बीएससी, एल-एल.बी, राजनीतिक विज्ञान में एम.ए, एम.बी.ए और पी.एच.डी की है। इसके अलावा एमबीए भी किया है और फिलॉसफी में पीएचडी की है. मोहन यादव ने अपनी पढ़ाई विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन से की है।

उज्जैन के दक्षिण सीट से मोहन यादव ने जीत हासिल की है। मोहन यादव शिवराज कैबिनेट में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर उज्जैन दक्षिण सीट पर कब्जा किया है। वे लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं। 2013 में पहली बार विधायक बने।

   राजनीतिक सफर

  • 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में अध्यक्ष.
  • 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख,
  • 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
  • 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री
  • 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री
  • 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यबाह, सायं भाग नगर कार्यवाह
  • 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह
  • 1997 में भा.ज.यु.मो. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य
  • 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य
  • 1999 में ‘भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी
  • 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य
  • 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री
  • 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य
  • 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य
  • 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा)
  • 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष
  • 2011-2013 में मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य
  • 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक. उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित.
  • मध्य प्रदेश के पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन 2011-2012 और 2012-2013 में राष्ट्रपति पुरस्कृत
  • 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित
  • 2018 में दूसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित
  • 2 जुलाई 2020 को मंत्री पद की शपथ.

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129