♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मुस्कान संस्थान में धूमधाम से मनाई गई श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती, शिवानी बिटिया की सगाई संपन्न — ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नाट्य प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र.

इटारसी// मनीष जायसवाल

मुस्कान संस्थान, इटारसी में रविवार को परम पूज्य श्री सत्य साई बाबा की 100वीं पावन जयंती का भव्य, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। दिनभर चले विविध कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बाबा के प्रेम, सेवा एवं मानवता के संदेश को आत्मसात किया।

सुबह कार्यक्रम की शुरुआत 9:30 बजे न्यास कॉलोनी से निकाली गई भव्य रैली से हुई। इसके उपरांत 10:30 से 12:00 बजे तक हवन एवं विभिन्न आध्यात्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए, जिनमें जनकल्याण और विश्वशांति की प्रार्थनाएँ की गईं।

दिन के मध्य सत्र में मुस्कान संस्थान की बिटिया शिवानी की सगाई का कार्यक्रम भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिजन, अतिथिगण एवं संस्थान परिवार उपस्थित रहे और नवयुगल को शुभाशीष प्रदान किया।

सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुस्कान संस्था की बेटियों द्वारा ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्रस्तुति को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

इसके अलावा भजन, नृत्य, वेद पाठ, नामावली और विशेष भजन संध्या ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम का समापन महामंगल आरती, पुरस्कार वितरण एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन समाज में सेवा, संस्कार और सामूहिक सद्भाव का संदेश देता है।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129