
मुस्कान बालिका ग्रह में गूंजी किलकारी.
इटारसी//मनीष जायसवाल
मुस्कान बालिका ग्रह में निवासरत एक गर्भवती बालिका का प्रसव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्साल में चिकित्सक की टीम में रात्रि 2 बजे कराया। नाबालिक युवती प्रेमजाल में फसकर प्रेम विवाह किया जिसमें मातापिता ने साथ रखने को मना कर दिया था और बाल कल्याण समिति के आदेश से जनवरी में मुस्कान बालिका ग्रह में आई तब वह 7 महीने के गर्भ में थी।जो आज उसने एक बिटिया का जन्म दिया।
कम उम्र में प्यार के चक्कर में लड़की द्वारा विवाह कर लिया जिससे परिजन द्वारा पुलिस थाने ने रिपोर्ट कराई पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रेमी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया और जेल भेज दिया।
संस्था संचालक मनीष ठाकुर ने बताया कि रविवार को युवती को दर्द उठा तो sdm प्रतीक राव जी को फोन करके सूचना दी।
Sdm द्वारा अधीक्षक डॉ चौधरी से चर्चा कर चिकित्सक की टीम बनाकर डिलेवरी कराई
हॉस्पिटल अधिक्षक के मार्गदर्शन में चिकित्स ओर नर्सिंग स्टाप द्वारा की टीम को अधीक्षक ऋतु राजपूत ने धन्यवाद दिया
ऋतु राजपूत ने बताया कि जब तक नाबालिक 18 वर्ष की नही हो जाती तब तक नवयुवती ओर नन्ही परी की देखवाल संस्था द्वारा की जाएगी
*मुस्कान बालिका ग्रह* में निवास कर रही है वर्तमान में 32 बालिका जिनके शिक्षा,ओर पुर्नवास का जिम्मा संस्था द्वारा किया जाता है ये सब बच्चियां बाल कल्याण समिति के निदेश पर संस्था में आती है।
शासन की महत्वपूर्ण योजना *शक्ति सदन* भी मुस्कान संस्था में संचालित है वर्तमान में 8 महिला निवासरत है शक्ति सदन में पीड़ित महिलाओं के परामर्श,निवास,पुनर्वास,चिकित्सा, के साथ रोजगार की व्यवस्था की जाती है।
मुस्कान में अभी तीन नवजात शिशुओं की देखवाल संस्था की माताएं विशाखा अंजिकर,गीता काहार, रानीराजपुत,मोना जॉनसन ज्योति राव,रिंकी भेसरे करती है।
15 दिवस पूर्व एक दिव्यांग युवती को एक कन्या प्राप्त हुई उसकी भी देखवाल का जिम्मा संस्था ने लिया।







