
कलेक्टर ने की राजस्व महा अभियान की समीक्षा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कलेक्टर सोनिया मीना ने 18 जुलाई से शुरू हुए राजस्व महा अभियान जो 31 अगस्त तक चलेगे, राजस्व महा अभियान की गहन ऑनलाइन समीक्षा की। कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में सभी राजस्व अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं राजस्व महा अभियान में संलग्न सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों दवारा किए जा रहे नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दूरस्तीकरण की गहन समीक्षा की।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों एवं तहसीलदार से उनकी कार्य योजना के संबंध में चर्चा की एवं राजस्व महा अभियान के दौरान किए वाले जाने कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विशेष कर नक्शा तरमीम के प्रकरणों का प्रमुखता से निराकरण करने के निर्देश दिए। नक्शा तरमीम के प्रकरणों के संबंध में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक राजस्व अधिकारी नक्शा तरमीम के प्रकरण में प्रगति लाए।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों से राजस्व महा अभियान के दौरान की जाने वाली कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली। ऑनलाइन समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर डीके सिंह, संयुक्त कलेक्टर अनिल जैन एवं सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार मौजूद रहे।








