
विपिन जोशी स्मारक समिति का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह,5 सितंबर को इटारसी में होगा आयोजन .
इटारसी//मनीष जायसवाल
*विपिन जोशी स्मारक समिति का राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह
*5 सितंबर को इटारसी में होगा आयोजन .
*40 वे वर्ष में होंगे 40 सम्मान.
*15 अगस्त तक प्रस्ताव आमंत्रित.
इटारसी// विपिन जोशी स्मारक समिति प्रदेश की एकमात्र संस्था जो लगातार 40 वर्षों से शिक्षक सम्मान आयोजित कर रही है इस वर्ष 40 शिक्षको के सम्मान किया जाने का निर्णय समिति के संस्थापक संरक्षक श्री प्रमोद पगारे की मंशा अनुसार लिया गया है उक्त आशय की जानकारी समिति अध्यक्ष रमेश के. साहू एडवोकेट ने दी.
श्री साहू ने बताया कि 15 अगस्त 2024 तक प्राप्त प्रविष्टियां पर ही विचार किया जाएगा आप अपने अपनी जानकारी के योग्य शिक्षकों के प्रस्ताव प्रस्तुत करें.. प्रस्ताव ईमेल पर एवं हार्ड कॉपी में समिति के निर्धारित फॉर्मेट पर ही प्रस्तुत करना है जो की साहू ला चैंबर पांच जनपथ इटारसी 9425136008 पर एवं समिति सचिव श्री विनीत चौकसे बजाजी लाइन इटारसी 9425039666 के पास प्रस्तुत किए जा सकते हैं.
प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार पद प्रक्षालन एवम महाआरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा जो समिति परिवार का श्रद्धा पूर्ण आयोजन है राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह में 39 वर्षों तक लगातार समिति को मुख्य अतिथि के रूप में गौरांवित करने वाले म. प्र .शासन के पूर्व गृह उपमंत्री श्री विजय दुबे काकू भाई को समिति परिवार द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी।









