
थाना केसला एवं प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई,खुले में मुर्गा,मांस-मटन बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए.सख्त कार्रवाई की दी गई चेतावनी.
केसला// शासन के निर्देशानुसार खुले स्थान पर मांस का विक्रय न किया जावे, उक्त आदेश के पालन में आज दिनांक 23/7/2024 को अतिरिक्त तहसीलदार केसला शंकरसिंह रघुवंशी एवं थाना प्रभारी केसला श्रीनाथ झरबड़े एवं पुलिस दल द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ग्राम केसला में पांच मुर्गा मटन के दुकानदार खुले में मुर्गा मटन बेचते पाये जाने पर दुकानदारों को नोटिस तामिल कराये गये, यदि ये लोग भविष्य में खुले स्थान पर मुर्गा मटन इत्यादि बेचते पाये जाते हैं, तो उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जावेगी।









