
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुसुम मालपानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मे ध्वजारोहण कार्यकम संपन्न हुआ.
इटारसी// मनीष जायसवाल
स्वतंत्रता दिवस की 78वी सालगिरह के अवसर पर कुसुम मालपानी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मे ध्वजारोहण कार्यकम के मुख्य मुख्य अतिथि आई एम एफ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आर दयाल द्वारा किया गयाI इस अवसर पर एजुकेशन समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद भरत वर्मा, विपिन चांडक, हिमांशु दुबे, संतोष राजवंशी, विनोद तिवारी, संजय दुबे सर, विद्यालय के प्राचार्य व सभी टीचर्स व छात्राएं उपस्थित थी l इस अवसर पर छात्राओं द्वारा रंगा रंग देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किय गए l







