
विद्यार्थी परिषद ने ममता बनर्जी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन.
इटारसी//मनीष जायसवाल
गत दिवस अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इटारसी ने रेस्ट हाउस इटारसी से मशाल यात्रा निकाल नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए जय स्तंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
नगर मंत्री कुणाल सराठे ने कहा पश्चिम बंगाल से लगातार महिला उत्पीड़न एवं हत्या की घटनाएं सामने आ रही है एक महिला नेतृत्व ममता बनर्जी की सरकार पर प्रश्न चिन्ह लगाते है।
पीड़ित बहनों को न्याय दिलाने एवं उनकी सुरक्षा को मजबूत बनाने के बजाय मुख्यमंत्री ममता द्वारा एक डॉक्टर जो लोगों के जान बचाने का काम करती थी,आज मुआवजे के दस लाख रुपए की बात करके उसकी जान की कीमत चुकाने की बात करी जाती है। विद्यार्थी परिषद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन के माध्यम से ऐसे अमानवीय अपराधों मैं दोषी अपराधियों को फांसी देने और महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून व्यवस्था स्थापित करने की मांग कर रही है।
प्रदर्शन में जिला प्रमुख दीपक आर्य,नगर अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, सहमंत्री काजल बस्तवार,निशांत मेहरा, साक्षी कोरी, पीयूष शुक्ला,प्रशांत मेहरा,आदर्श मिश्रा,आयुष मेशकर,देवांश,राधिका भदौरिया,दीपा झराने आदि कार्यकर्ता, महिलाएं एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।









