♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कलेक्टर से मिला भारतीय किसान संघ‌ का प्रतिनिधिमंडल

नर्मदापुरम// मनीष जयसवाल

कलेक्टर से मिला भारतीय किसान संघ‌ का प्रतिनिधि मंडल

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल नें नर्मदापुरम् कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से मुलाकात कर किसान संबंधी समस्याओं के निराकरण की‌ मांग की है ।

ये है समस्याएं

जिला सहमंत्री रजत दुबे नें बताया कि वर्तमान में किसान संबंधी समस्याएं जैसे

1- ग्रीष्मकालीन मूंग का भुगतान किसानों को नहीं हुआ है, किसान कर्ज लेकर अगली फसल की तैयारियां कर रहा है शीघ्र ही भुगतान किया जावे ।

2- किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त 10 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए तथा घरेलू बिजली 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की जावे । वर्तमान में फाल्ट‌ ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

3- वर्तमान में व्याप्त डेंगू मलेरिया से बचाव‌ हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मानिटरिंग की‌ जावे ।

4- समस्त ब्लाकों में मच्छरदानियों का वितरण किया जावे

5- सोयाबीन का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 6000 रू/क्विंटल की जावे, वर्तमान में घोषित समर्थन मूल्य कम है जिससे लागत भी निकलना मुश्किल है । सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की ।

ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रतिनिधिमंडल के संभागीय अध्यक्ष सर्वज्ञ दीवान, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह राजपूत, जिला मंत्री शंकरसिंह पटैल, जिला सहमंत्री रजत दुबे उपस्थित रहे ।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129