♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण.

इटारसी//

श्री एच.के. शर्मा, संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम संभाग नर्मदापुरम द्वारा आज जिला नर्मदापुरम अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना-नर्मदापुरम ग्रामीण के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र रायपुर क्रमांक 6 एवं आंगनबाड़ी केन्द्र रायपुर क्रमांक 4 का औचक भ्रमण किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र पवारखेड़ा फार्म एवं पवारखेड़ा बस्ती में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्धारित समय पर खुला पाया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका भी उपस्थित पाई गई। आंगनबाडी केन्द्र में साफ-सफाई की स्थिति ठीक पाई गई। आंगनबाडी केन्द्र पर बच्चे उपस्थित पाये गये। आंगनबाडी केन्द्र में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ मॉ के नाम अभियान अंतर्गत् लगाये गये पौधों की 30 दिन बाद की द्वितीय फोटो वायुदूत एप में अपलोड करने के निर्देश दिये गये। माह सितम्बर-2024 में 01 से 30 सितम्बर 2024 तक आयोजित हो रहे पोषण माह अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्रो में महिला हितग्राहियों को आमंत्रित कर पोषण के महत्व के बारे में संचालनालय द्वारा निर्धारित कैलेण्डर अनुसार विभिन्न गतिविधियों का प्रभावी आयोजन करने व जनआंदोलन डेशबोर्ड में एन्ट्री करने हेतु कहा गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत् 02 सितंबर 2024 से 16 सितंबर 2024 तक आयोजित विशेष अभियान के दौरान समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने हेतु भी निर्देश दिये गये। आंगनबाडी कार्यकर्ता को नियमित रूप से निर्धारित समय पर आंगनबाडी केन्द्र खोलने, आंगनबाडी केन्द्र की साफ-सफाई रखने एवं बच्चों को निर्धारित मीनू अनुसार समय पर गर्म ताजा पका नाश्ता/भोजन प्रदाय करने, केन्द्र में बच्चों की उपस्थिति बढाने तथा समस्त पात्र हितग्राहियों को आईसीडीएस एवं विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने एवं संपर्क एप में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यस्थल / आंगनबाडी केन्द्रों में सरल शब्दो में नैतिकता, सदाचार आदि से संबंधित अच्छे अच्छे स्लोगन का लेखन करने, व्यवहार परिवर्तन के विषय पर प्रशिक्षण, अधीनस्थों से अच्छा व्यवहार करने, बाहर से आने वाले आगुन्तकों के लिये पानी एवं बैठने की आवश्यक व्यवस्था, श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने, 01 जुलाई 2024 से लागू 03 नये कानूनो के संबंध में जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिये गये। 9 से 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं में सर्विक्स कैंसर एवं उसके निदान के संबंधमें लगाये जाने वाले टीके तथा उसके प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये। इसी प्रकार परियोजना नर्मदापुरम शहरी अंतर्गत् संचालित आंगनबाडी केन्द्र-वार्ड कं0-14 केन्द्र कमांक-03 का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केन्द्र में आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं आंगनबाडी सहायिका दोनो अनुपस्थित पाई गई। उक्त दोनो कार्यकर्ता व सहायिका के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु परियोजना अधिकारी नर्मदापुरम शहरी को निर्देशित किया गया।

संयुक्त संचालक द्वारा विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समस्त पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये गये। कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिये। शारीरिक माप अभियान अंतर्गत बच्चों का सही-सही शारीरिक माप लेने तथा शुद्ध व सटीक आंकड़े पोषण ट्रेकर एप में दर्ज करने हेतु निर्देश दिये गये। कुपोषित बच्चों पर विशेष निगरानी रखने, आवश्यक उपचार कराने, स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक 5 प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने हेतु निर्देश दिये गये।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129