
सुदर्शन द्वारा नेत्र शिविर संपन्न,18 के होंगे ऑपरेशन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन के द्वारा गोदडी वाला धाम इटारसी के सहयोग से नेत्र रोग परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन पंजीयन शिविर का आयोजन आज गुरुनानक कॉम्प्लेक्स परिसर इटारसी में कराया गया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ सुमित सेन, सौरभ दोगने, हेल्थ वर्कर राधिका तिलोतिया सेवा सदन नेत्र अस्पताल बैरागढ़ की ओर से सेवा देने आए थे।
इस शिविर में 100 से अधिक नेत्र रोगियों ने नेत्र परीक्षण कराया और डॉक्टर्स की टीम से परामर्श प्राप्त किया। इस दौरान मोतियाबिंद के पीड़ित मरीजों में 18 मरीज आईओएल ऑपरेशन के लायक पाए गए। इन सभी का पंजीयन कर लिया गया है, अब इन सभी को 3 अक्टूबर को एक बस द्वारा बैरागढ़ स्थित सेवा सदन नेत्र अस्पताल ले जाया जाएगा। इन सभी का आईओएल ऑपरेशन निशुल्क किए जायेंगे, इस दौरान सभी का रहना, खाना, दवाई, चश्मा इत्यादि भी निशुल्क ही रहेगा।
लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन अध्यक्ष लायन रवींद्र सोनी के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों में लायन रवि अथोत्रा, लायन बी बी आर गांधी, लायन अशोक मालवीय, लायन अयूब खान, लायन विनोद चौरे, लायन अनिल दुसाने, लायन अशोक दुबे, लिओ अध्यक्ष लिओ मयूर मालवीय एवं लिओ संदीप गुप्ता ने वालंटियर टीम के रूप में मरीजों की जांच एवं पंजीयन कार्य संपन्न कराया।
गोदडी वाला धाम के संयोजक सम्मुखदास चेलानी ने भी अपनी उपस्थिति देते हुए सभी लायन सदस्यों से संवाद किया।
जोन चेयरपर्सन लायन ऋतु राजपूत ने भी शिविर संचालन पर विजिट किया और क्लब की इस एवं पूर्व की गतिविधियों की सराहना की।
नेत्र विशेषज्ञ सुमित सेन सोरभ दोगने हेल्थ वर्कर राधिका तिलोतिया की विशेष सेवाएं रही.










