
जीनियस प्लानेट में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया..
इटारसी //मनीष जायसवाल
जीनियस प्लानेट स्कूल में दशहरा एक्टिविटी को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर लॉयन्स क्लब इटारसी पंख के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति से बच्चों के उत्साह क़ो बढ़ा दिया l लॉयन्स पंख की अध्यक्ष श्रीमती जया गाँधी जी से स्कूल के सभी बच्चों क़ो नवरात्री और दशहरा पर्व की शुभकामनायें दी और कहा की हमें हमेशा अच्छाई का अनुसरण करना चाहिए और बुराई से खुद क़ो बचाना चाहिए l पंख के अन्य सदस्य बलजीत कौर सौखी, अरुणा शर्मा, देवकुमारी, बीना तिवारी, आशा ठाकुर और मनीता सिद्दीकी उपस्थित रहें l
इस अवसर पर प्री प्राइमरी से कक्षा पाँचवी तक के विद्यार्थी राम, लक्ष्मण, सीता जी एवं हनुमान की वेशभूषा में आये कक्षा तीसरी से पांचवी तक विद्यार्थियों आर्ट एंड क्राफ्ट के द्वारा तीर कमान, सजावट की सामग्री, दशहरा शुभकामनायों के ग्रीटिंग कार्ड्स तथा कक्षा छटवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने रावण के आभूषण, कपडे, उसके दस सिर एवं 15 फिट का रावण बनायाl दशहरा उत्सव को रोमांचित और मनोरंजक बनाने के लिए स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा राम भजनो की शानदार प्रस्तुति दी गई l साथ कक्षा आठवीं की छात्राओं द्वारा गरबे पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई l विद्यार्थियों के साथ शानदार गरबा कियाl स्कूल मैनेजमेंट और लॉयन्स क्लब पंख के सदस्यो की उपस्थिति में रामजी का रूप रखें बच्चों द्वारा रावण दहन किया गया lइस मौके पर संचालकद्व जाफ़र एवं मनीता सिद्दीकी ने बताया की इस तरह से सभी त्यौहार मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में सभी धर्मों के प्रति आस्था एवं जानकारी प्रदान करना हैl प्राचार्य विशाल शुक्ला ने प्रोग्राम में आये अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद दिया l
इस उत्सव को सफल बनाने में स्कूल का समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहाl


खबर देखने के साथ हमारे हिंद 7 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करते जाएं





