
शिवशक्ति मंदिर कावेरी स्टेट न्यास कालोनी में भव्य आगवानी के साथ संपन्न हुआ श्रीराम दरबार का स्थापना समारोह
इटारसी // मनीष जायसवाल
रामनवमी के अवसर पर विधिविधान और पूरी भव्यता के साथ दरबार सहित विराजे प्रभु सीताराम जी,फलाधिवास जलाधिवास अन्नाधिवास,के पश्चात् कल दुर्गाष्टमी पर सायंकाल भव्य शोभायात्रा के साथ शिवशक्ति मंदिर कावेरी स्टेट न्यास कालोनी में होगा भव्य आगवानी के साथ होगा श्रीराम दरबार का स्थापना समारोह जो आज श्री रामनवमी रामजन्मोत्सव के साथ संपन्न हुआ
मुख्य यजमान “श्रीमती संगीता प्रदीप जायसवाल” ने बताया कि आज शिवशक्ति मंदिर में शिव शंकर के आराध्य प्रभु श्री सीता राम पधार रहे है और सदैव केलिए यही दरबार सहित विराजित हो जायेंगेl ज्ञात रहे प्रभु श्री राम के आराध्य भी शिव शंकर है इसलिए श्री रामनवमी पर दोनों ही का अभूतपूर्व मिलन रामजन्मोत्सव पर धूमधाम से पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कावेरी स्टेट के भक्तो द्वारा मनाया जा रहा है पिछले दो दिनों से जारी इस भव्य समारोह में भजन कीर्तन का दौर महिला मंडल के तत्ववा धान में जारी है आज दुर्गाष्टमी को बैंड बाजा और आतिशबाजी के साथ श्री राम की भव्य शोभायात्रा सायंकाल पांच बजे कावेरी वी आईपी स्टेट मे आयोजित होगी lआचार्य सन्दीप दुबे शास्त्री इटारसी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चनाके साथ प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है जो रामजन्मोत्सव के साथ पूर्ण होगीl









