
विश्व हिंदू परिषद ने टैगोर हायर सेकेंड्री स्कूल में किया भारत माता पूजन। छात्र छात्राओं ने लियाअखंड भारत का संकल्प.
सिवनी मालवा //मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने टैगोर हायर सेकेंड्री स्कूल में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में भारत माता का पूजन कर छात्र छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने लिया अखंड भारत का संकल्प। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि 14 अगस्त अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्थानीय टैगोर हायर सेकेंड्री स्कूल में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर कार्यक्रम में अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी स्कूल प्राचार्या दीपाली अवस्थी अतिथि जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी बजरंग दल जिला बलोपसना अखाड़ा प्रमुख महेंद्र गोलू विश्वकर्मा नगर सह सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी आदि की स्थिति में भारत माता का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का दिन कहता है कि आजादी अधूरी हे सपने सच होने बाकी हे रावी की शपथ न पूरी हे। राठौर ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की पूर्व संध्या पर भारत माता का विभाजन हुआ था देश का 29 प्रतिशत भूभाग 62 जिले पराए हो गए तत्कालीन नेतृत्वकर्ताओं के विश्वासघात और शीघ्र सत्तासीन होने की आतुरता के कारण पराए हो गए प्रभु श्री राम जी के पुत्र लव ओर कुश के बसाए गए शहर लाहौर कुसूर को हिंगलाज देवी मंदिर ढाकेश्वरी देवी मंदिर आठ सिद्ध शक्तिपीठ हमारे पास नहीं हे महर्षि पाणिनि की जन्मस्थली गुरुनानक साहब की जन्मस्थली ननकाना साहब को शंकराचार्य जी के शरदापीठ भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की पावन समाधिस्थलों दाहिर के सिंध को याद करे रावी व्यास चिनाव सिंधु झेलम के पवित्र जल को जिनका अधिकांश भाग पराया हो गया याद करे काग्रेस नेतृत्व उस दुनिया के इतिहास को देश का विभाजन हुआ जिसमें 10 लाख हिंदुओं की हत्या हुई 1 करोड़ पचास लाख हिंदू विस्थापित हुए अनगिनत हिंदू माता बहनों का मान भंग किया गया। याद करे अली और कुली का नारा देने वाले कौन थे। आज उन्हीं नेतृत्व कर्ताओं की संताने भारत के विभाजन अराजकता में लगी हुई है। विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि हम सब को याद करना होगा इस देश दो विधान घुसपैठ के जनक और समर्थक कौन हे उनके वंशज देश में कभी नागरिकता घुसपैठ आतंकियों के मददगार कौन हे इन सब का एक ही उत्तर हे हिंदू हम एक हिंदू हम सब एक हम सभी संकल्प ले की हम भारत माता को अखंड बनाने में लगेंगे। कार्यक्रम का संचालन विहिप नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी ने किया एवं सभी का आभार जिला बलोपसना अखाड़ा प्रमुख महेंद्र गोलू विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की पूजन कर अखंड भारत का संकल्प लिया गया। अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टैगोर परिवार के निलेश पगारे वंदना सोनी पूजा मस्के अनुज अवस्थी पवन पटेल आरती महेंद्र नरेश बाथ ब दिनेश बाथ ब के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण टैगोर स्कूल परिवार शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।









