
३ सितंबर डोल ग्यारस पर्व पर होगी विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का आयोजन। आयोजन समिति की बैठक संपन्न।
सिवनी मालवा // मनीष जायसवाल
डोल ग्यारस महोत्सव के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा ३ सितंबर २०२५ को रात्रि ७ बजे जय स्तंभ चौक पर विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता का होगा आयोजन कार्यक्रम की तैयारी हेतु आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अध्यक्ष जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व पर सांस्कृतिक आयोजनों का प्रदेश में विशेष ऐतिहासिक स्थान रहा हे अत्याधुनिकता बढ़ते प्रभाव संस्कृति को पोषित करने हेतु विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच सिवनी मालवा द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक ३ सितंबर २०२५ को होने वाले आयोजन की सभी तैयारी हेतु स्थानीय कार्यालय पर समिति पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम को भव्य बनाने सभी व्यवस्थाओं संबंधी चर्चा हुई। राठौर ने बताया कि डोल ग्यारस पर्व पर अवसर पर दिनांक ३/९/३०२५ दिन बुधवार रात्रि ७ बजे से स्थानीय जय स्तंभ चौक वाहन पार्किंग मैदान पर विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रदेश के नामी भजन मंडलों का महासंग्राम एवं प्रदर्शन होगा। विश्व हिंदू परिषद जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा आयोजित विराट ईनामी भजन मंडली प्रतियोगिता कार्यक्रम को सहयोग देकर सफल बनाने का आव्हान शिव राठौर सनूप सिंह यदुवंशी प्रवीण अवस्थी शैलेंद्र गोर माखन लाल मालवीय अजित सिंह राजपूत राजू राय अनिल यादव गोलू विश्वकर्मा डा सौरभ रघुवंशी रामसिंह यादव नरेंद्र योगी विनोद रघुवंशी दीपक सोनी भुरू बग्गन सुशील गोहर विजय प्रजापति निक्की राठौर देव बाथब चरणदास टांक विनोद राठौर दीपक प्रजापति शीतल लोवंशी ओमप्रकाश जोशी कम्मू गौर पप्पू यदुवंशी मनीष बाथ ब के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण बैठक में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया।











