
कर्मवीर थियेटर द्वारा रंगमंच नाट्य कार्यशाला का आयोजन ।
इटारसी// मनीष जायसवाल
कर्मवीर नाट्य समूह द्वारा आयोजित रंगमंच नाट्य कार्यशाला में बच्चे सीख रहे हैं – अभिनय, पात्रों का निर्माण, नाट्य लेखन, मंच प्रदर्शन, नाट्य मुखौटा निर्माण व भारतीय नाटय परंपरा के विभिन्न स्वरूप । लगभग 40 बच्चों ने नाट्य कार्यशाला में भाग लिया है । कार्यशाला का आयोजन क्षेत्र के प्रख्यात रंगकर्मी कर्मवीर सिंह राजपूत के निर्देशन में किया जा रहा है ।
कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति_नर्मदापुरम द्वारा प्रज्ञान स्कूल, इटारसी में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की गुरू शिष्य परंपरा के अंतर्गत नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । कार्यशाला की अवधी लगभग 6 माह (अगस्त 2025 से जनवरी 2026 ) तक है ।
कार्यशाला में रंगमंच से संबंधित विभिन्न खेल गतिविधि द्वारा बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं । जिसमें नाट्य निर्माण प्रकिया, पात्रों का निर्माण, मंच प्रदर्शन , नाट्य व्यायाम, आवाज और संवाद, मंच पर गती आदि शामिल है । रंगमंच के माध्यम से बच्चों का बौद्धिक विकास करना कार्यशाला का उद्देश्य है ।
नाट्य समूह के सदस्य — श्री नीरज सिंह चौहान, श्री बृजकिशोर पटेल, मो. आफाक, प्रियंक नागर, सुशील कान्त, सावित्री, कुलदीप सिंह, प्रणय , लेकेश विशेष प्रशिक्षण देने हेतु नाट्य कार्यशाला में मौजूद रहेंगे ।











