
मर्यादा पुरुषोत्तम संत साईं बाबा चांडूराम साहिब जी के महाप्रयाण उपरांत पुण्य अस्थि कलश दर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा दिनांक 18 नवंबर को.
इटारसी //मनीष जायसवाल
परम श्रद्धेय, परम वंदनीय मर्यादा पुरुषोत्तम संत साईं बाबा चांडूराम साहिब जी, शिव शांति आश्रम लखनऊ के महाप्रयाण उपरांत इटारसी की संगत की श्रद्धा तथा उनके भक्ति भाव के अनुसार उनकी पुण्य अस्थि कलश दर्शन एवं श्रद्धांजलि सभा इटारसी में निम्नानुसार रखी गई है :
दिनांक : 18 नवंबर 2025
दिन : मंगलवार
समय : सांय 4.00 से 6.00 बजे तक
स्थान : संत कंवर राम सिंधु भवन सिंधी धर्मशाला गली नंबर 4 सिंधी कॉलोनी इटारसी
कलश यात्रा 6:30 सिंधी कॉलोनी भ्रमण करते हुए गली नं-3 संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन पहुंचेगी।
कृपया इस पावन एवं पुनीत अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य आत्मा के अस्थि कलश पर फूल समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान करें ।
पूज्य पंचायत सिंधी समाज व
संत असुदाराम सेवा समिति इटारसी एवं
साध संगत









