
पद्म विभूषित बाबू कल्याण सिंह का जन्मोत्सव मनाया गया।
इटारसी // मनीष जायसवाल
राम मंदिर आंदोलन के प्रवर्त प्रणेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण एवं राज्यपाल पद से सुशोभित श्रद्धेय बाबू कल्याण सिंह का 94 वाँ जन्मोत्सव रानी अवन्ती स्कूल में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्राचार्य एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने उनके तैलचित्र तिलक लगाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्कूल के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ द्वारा बाबू कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उनके त्याग, बलिदान से प्रेरणा लेकर सीख लेने को कहा गया है एवं उनके आदर्श पर चलने का अनुसरण करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अलका राजपूत, सरिता सोनोने, देवेंद्र चौरे, कंचना खण्डारे, अंजलिचौरे, उपासना, डॉली सारवान, लक्की वर्मा उपस्थित रहें।









