
तैलिक सभा के चुनाव 11 जनवरी को,रमेश के.साहू एडवोकेट मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त,सलकनपुर में होंगे प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव.
इटारसी//मनीष जायसवाल
मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव आगामी 11 जनवरी को सलकनपुर में आयोजित किए गए हैं जिसमें प्रदेश भर के करीब 1400 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी को नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ सियाराम साहू (पूर्व संसदीय सचिव) रायपुर होंगे।
श्री साहू ने बताया की मतदाता सूची पर दावे आपत्ति प्रति उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है।
10 जनवरी को नामांकन एवं 11 जनवरी को श्री देवी (विजयासन) धर्मशाला सीढ़ी मार्ग सलकनपुर जिला सीहोर में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
..श्री साहू ने स्पष्ट किया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रत्याशी को एक जिला अध्यक्ष प्रस्तावक एवं चार जिला अध्यक्ष का समर्थन आवश्यक है तथा चुनाव हेतु ₹50,000/की राशि डिमांड ड्राफ्ट या नगद स्वीकार की जायेगी।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी उत्तर प्रदेश के चुनाव का दायित्व सफलता पूर्वक निभा चुके है।
… मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा 5 सितंबर 1965 को बनी प्रदेश की मूल पंजीकृत संस्था है जिसमें वर्तमान में 50 जिलों में संगठन सक्रिय है जो अ.भा.तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयदत्त क्षीरसागर बीड़ है से संबद्ध है, राष्ट्रीय संगठन 1912 से सक्रिय है.









