
विश्व हिंदू परिषद ने मकर संक्रांति पर तिल गुड लड्डुओं का किया वितरण । सेवा बस्ती वासियों के बीच मनाया उत्सव। सनातन संस्कृति के उत्सव मनोरंजन मानवीय संरचना को सबल बनाने में उत्तम _sdm विजय राय।
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
समरसता का महापर्व मकर संक्रांति पर्व पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा ने सेवा बस्ती वासियों के तिल गुड लड्डुओं पतंग का वितरण कर उत्सव मनाकर दी पर्व की शुभकामनाएं। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व अवसर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा स्थानीय तहसील कार्यालय स्थित सेवा बस्ती में मकर संक्रांति समरसता पर्व कार्यक्रम में अतिथि अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय राय पूज्य आचार्य पंडित पुनीत दुबे पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष पारिक विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर अधिवक्ता परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी जिला उपाध्यक्ष एड अजीत सिंह राजपूत नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष शैलेन्द्र गौर समाजसेवी प्रवीण पाणिकर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी वरिष्ठ नेता दिलीप अग्रवाल पार्षद डॉ किरण राठौर कुंदन श्रीवास पत्रकार राजा तिवारी दीपक पालीवाल विजय यूरिया विश्वनाथ रघुवंशी आदि की उपस्थिति में भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर मकर संक्रांति उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी विजय राय ने सभी बच्चों एवं बस्ती वासियों से बच्चो की शिक्षा जीवन यापन करने की जीवन शैली पर सभी से संवाद कर कहा कि भारतीय संस्कृति में उत्सव हमे हमारी प्रकृति संवर्धन मानवीय जीवन शैली शारीरिक अनुकूलता मनोरंजन इन सबका संयोजन होता हे ठंड अधिक होने के कारण शरीर का खून जमने लगता हे और मकर संक्रांति के माध्यम से तिल गुड हमारे शरीर को गर्म करते हे जिससे खून का संचालन ठीक होता हे और व्यक्ति स्वस्थ रहता हे । विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने कहा कि जब से हमारा जन्म हुआ दही चूड़ा तिलकुट ही जानते हैं भगवान सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराज हो गए और क्रोध में आकर अपने तेज से शनिदेव को जला दिए थे ।शनिदेव का घर कुंभ राशि घर जलने के बाद उनकी वंदना से सूर्यदेव शांत हुए पूज्य आचार्य पुनीत दुबे ने कहा कि सूर्य के दक्षिणायन से उतरायण में जाने के बाद मौसम में परिवर्तन आना शुरू हो जाता हे हमारे पूर्वज महान वैज्ञानिक थे जिन्हें खगोल विद्या से लेकर चिकित्सा विज्ञान एवं माइक्रोबायोलॉजी की पूरी जानकारी थी । समाजसेवी प्रवीण पाणिकर ने कहा कि सनातन के उत्सव हो सभी को जोड़े रहने का सूत्र होता हे अधिवक्ता परिषद जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राजपूत ने कहा कि सूर्य उतरायण के दिन गंगा पुत्र भीष्म पितामह ने इक्षा मृत्यु प्राप्त की थी 58 दिनों तक बाणों की शैय्या पर रहने के बाद वरदान स्वरूप उतरायण के मकर संक्रांति को हुए। कार्यक्रम का संचालन नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी ने किया एवं अंत में सभी का आभार नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी ने व्यक्त किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित मकर संक्रांति उत्सव में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर नगर सह संयोजक देव बाथब दिनेश बाथब दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ केशव बाथब बस्ती वासी सुनील धुर्वे कुंजीलाल धुर्वे नेहा प्रजापति द्वारिका प्रजापति सविता भिलाला नगर मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी उर्मिला भाई धनसिंह आदि के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रहे।










