♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रानी अवंती बाई लोधी को नमन कर लोधी समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।

इटारसी //मनीष जायसवाल

रानी अवन्ती बाई की वीर गाथा को इतिहास मे इतना अधिक लोकप्रिय नहीं किया गया जितना उनकी बहादुरी का महत्व रहा हैं: पं पीयूष शर्मा

रानी अवंती बाई लोधी को नमन कर लोधी समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।

नर्मदापुरम: रानी अवंती बाई लोधी समिति, मालाखेड़ी, नर्मदापुरम द्वारा अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ सीतासरन शर्मा एवं विशेष अतिथि म प्र तैराकी संघ अध्यक्ष पं पीयूष शर्मा एवं जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे रहें ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा रानी अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर किया गया। तत्पश्चात लोधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विशेष अतिथि पं पीयूष शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रानी अवंती बाई लोधी की वीरगाथा को इतिहास मैं लोकप्रिय करने के लिए उनके महत्व को आगे रखते हुए वर्णित नहीं किया गया। जबकि वह 1857 स्वतंत्रता संग्राम क्रांति की प्रथम महिला शहीद वीरांगना थी। लोगों को उनकी वीरगाथा का अध्ययन करके उनके त्याग, बलिदान, समर्पण, प्रेरणा एवं करुणा से सीखने की जरूरत है । उल्लेखनीय है कि रानी अवन्ती बाई बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम प्रतिवर्ष लोधी समाज मालाखेड़ी नर्मदापुरम द्वारा कराया जाता है। इस अवसर पर मंच का संचालन डॉ प्रताप सिंह वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर लोधी समाज समिति अध्यक्ष अशोक वर्मा, भा ज पा मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि अर्पित मालवीय, चंद्रशेखर वर्मा, रामकुमार वर्मा, लोकेश वर्मा, राकेश वर्मा, परसराम पटेल, विनोद वर्मा, कन्हैयालाल वर्मा, जगदीश वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, मंगल वर्मा, सुनील वर्मा, राजेश वर्मा, आदित्य वर्मा, सोहन लोधी, चम्पा पटेल, राजू वर्मा सहित समाज के अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129