
आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 13 किसान संगठनों की बैठक देवाशीष मैरिज गार्डन इटारसी में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों की मूंग खरीदी के संबंध में सरकार से ठोस एवं स्पष्ट निर्णय की मांग की जाएगी।
इटारसी //मनीष जायसवाल
आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 13 किसान संगठनों की बैठक देवाशीष मैरिज गार्डन इटारसी सरकार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसानों की मूंग खरीदी के संबंध में सरकार से ठोस एवं स्पष्ट निर्णय की मांग की जाएगी।
इसी क्रम में, 21 जुलाई 2026 को कमिश्नर महोदय को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सरकार को 23 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा, ताकि किसानों की मूंग खरीदी के संबंध में स्पष्ट एवं ठोस आदेश जारी किए जा सकें। आज की बैठक में निम्रत संगठन शामिल हुए क्रांतिकारी किसान संगठन किसान स्वराज्य संगठन भारतीय किसान यूनियन टिकट किसान मजदूर परिषद क्रांतिकारी किसान संगठन मध्य भारत भारत राष्ट्र किसान मजदूर संघ नर्मदा पुरम किसान कि मोर्चा हर राष्ट्रीय किसान मोर्चा हर भारतीय किसान यूनियन हर नर्मदा बचाओ संगठन प्रिय संयुक्त कृषक संगठन खंडवा आम किसान यूनियन हर राष्ट्र किसान मजदूर सैंग नर्मदा पुरम भैया
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि 23 जुलाई 2026 तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट आदेश अथवा संतोषजनक जानकारी प्राप्त नहीं होती है, तो 27 जुलाई 2026 से संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में भोपाल पैदल मार्च प्रारंभ किया जाएगा। यह आंदोलन तीन दिवसीय होगा, जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि एवं किसान बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा एवं उनकी उचित मांगों के समाधान तक आंदोलन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।









