
नगर इटारसी में डोर टू डोर संग्रहण कार्य अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड क्रमांक 32 में कचरा संग्रहण प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से RFID कार्ड लगाए गए
इटारसी //मनीष जायसवाल
नगर इटारसी में डोर टू डोर संग्रहण कार्य अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वार्ड क्रमांक 32 में कचरा संग्रहण प्रणाली को बेहतर बनाने के उद्देश्य से RFID कार्ड मॉनिटरिंग हेतु विभाग द्वारा लगाए जा रहे है !!जिसे वाहन हेल्पर को स्कैन करना अनिवार्य रहेगा। ताकि हमारे अपने वार्ड में कचरा संग्रहण वाहन के देर से आने अथवा नहीं आने की स्थिति की निगरानी की जा सकेगी।

पार्षद कीर्ति संजय दुबे
वार्ड 32
नगरपालिका परिषद इटारसी







