♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इटारसी में जीआरपी और डीएसपी कार्यालय, रेल इटारसी के स्टाफ ने लगाई 5 किलोमीटर की दौड़, ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत दिया नशामुक्ति का संदेश

इटारसी // मनीष जायसवाल

इटारसी। पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता (फिटनेस) को सुदृढ़ बनाने और आमजन को स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जीआरपी थाना इटारसी एवं उपपुलिस अधीक्षक कार्यालय (रेल) इटारसी के स्टाफ द्वारा 5 किलोमीटर की रनिंग पूर्ण की गई।

उल्लेखनीय है कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेल), मध्य प्रदेश भोपाल श्री राजा बाबू सिंह जी (भा.पु.से.) द्वारा रेल पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारियों की फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक शनिवार को 5 किलोमीटर रनिंग करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक (रेल) भोपाल श्री अंकित जायसवाल जी (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में प्रति शनिवार को स्टाफ द्वारा यह रनिंग पूर्ण की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को उप पुलिस अधीक्षक (रेल) इटारसी श्री महेंद्र सिंह कुल्हारा जी एवं निरीक्षक जीआरपी थाना इटारसी श्री संजय चौकसे जी के नेतृत्व में जीआरपी थाना व एसपी कार्यालय रेल इटारसी के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक 5 किलोमीटर की रनिंग पूरी की।

रनिंग के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय द्वारा 15 जुलाई से 31 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी रेल इटारसी श्री महेंद्र सिंह कुल्हारा द्वारा आम नागरिकों व यात्रियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा त्यागने हेतु प्रेरित और जागरूक किया गया।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129