♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लानेट में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए स्टूडेंट्स कैबिनेट का गठन हुआ l इस अवसर पर स्टूडेंट्स कैबिनेट को पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए अतिथि के रूप में विकास खरदकार अस्सिटेंट डायरेक्टर मध्यप्रदेश स्पोर्ट्स विभाग उपस्थित हुएl

के साथ ही खेल एवं युवा कल्याण नर्मदापुरम समन्वयक महेंद्र पचलानिया स्कूल डायरेक्टर जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी, प्राचार्य ममता छिकारा उपस्थित हुए l

स्टूडेंट कैबिनेट में स्कूल हेड बॉय के रूप मे हर्ष नितिन यादव, स्कूल हेड गर्ल के रूप में आंशी दुबे ने शपथ ली l कैबिनेट में डिसिप्लिन कैप्टेन आयुष वर्मा, हेल्थ एंड हाइजिन कैप्टेन हर्ष मालवीय, सोशल कैप्टेन गीत मालवीय, लैंग्वेज कैप्टेन अरमान सिद्दीकी औऱ स्पोर्ट्स कैप्टेन आसी सेन को बनाया गया l इसके साथ चारों हाउस का गठन औऱ उसके इंचार्ज टीचर को भी जिम्मेदारी दी गई l सिल्वर हाउस की हाउस इंचार्ज गौरव मालवीय, सिल्वर हाउस कैप्टेन रमांश पटेल और वाइज कैप्टेन दीक्षा मांझी , गोल्डन हाउस इंचार्ज मनोज तिवारी औऱ हाउस कैप्टेन राजवीर सैनी और वाइस कैप्टेन कनिष्का तिवारी, प्लैटिनम हाउस इंचार्ज अमरीन खान औऱ हाउस कैप्टन कार्तिक बुधोलिया तथा वाइस कैप्टेन वंशिता पांडेय तथा डायमंड हाउस इंचार्ज तृप्ति वर्मा औऱ हाउस कैप्टेन मौलिक कालवे और वाइस कैप्टेन यशस्वी गुप्ता को बनाया गया l

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन औऱ स्वरस्वती वंदना से की गई l इसके पश्चात् संस्था के संचालकद्व जाफर सिद्दीकी एवं मनीता सिद्दीकी तथा प्राचार्य ममता छिकारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, अभिभावकों के लिए स्वागत उधबोधन प्राचार्य द्वारा दिया गया l इसके पश्चात् चयनित स्टूडेंट कैबिनेट के सभी सदस्यों को बेच, स्लैश औऱ फ्लेग प्रदान किये गए तथा स्कूल हेड बॉय हर्ष नितिन यादव ने पूरी केबिनेट को पद औऱ गोपनीयता की शपथ दिलाई l संस्था संचालक जाफर सिद्दीकी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाने की समझाइश दी l वही मुख्य अथिति ने स्कूल में स्टूडेंट कैबिनेट औऱ हाउस का महत्व बच्चों को बताया साथ ही कहा की अनुशासन से जीवन को सफल बनाया जा सकता है l इसलिए अनुशासन क़ो छात्र जीवन में अपना लिया जाये तो स्टूडेंट किसी भी लक्ष्य क़ो प्राप्त कर सकता साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल बच्चे वर्चुअल गेम्स खेल रहे हैं उन्हें वास्तविक खेल मैदान में खेलना चाहिए जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता हैl मनीता सिद्दीकी ने कैबिनेट को शुभकामनायें दी और अपने पद को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की समझाइश दी l हेड गर्ल आंशी दुबे ने सभी का आभार प्रदर्शन किया l इस कैबिनेट गठन कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी स्पोर्ट्स ऑफिसर कृष्णा साहू ने निभाई इस मौके पर समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा साथ ही कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 12वीं की छात्रा असिन खान ने किया l

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129