♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी को उनके प्रशंसको ने गीतों के माध्यम से दी श्रद्धांजलि, मोहम्मद रफी की 46 वी पुण्यतिथि पर “मेरी आवाज सुनो” ग्रुप द्वारा “शाम – ए – रफी” का हुआ आयोजन.

इटारसी// मनीष जायसवाल

अपनी आवाज से आज भी लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे सुर सम्राट  महान पार्श्व गायक पद्मश्री मोहम्मद रफी की 46 वी पुण्यतिथि पर इटारसी में उनके प्रशंसकों द्वारा एक संगीत संध्या का आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय गायक कलाकारों ने मोहम्मद रफी के गाए हुए अमर गीतों को अपनी आवाज दी और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं कलाकारों ने मोहम्मद रफ़ी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और संगीतमय प्रस्तुति का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक श्री राकेश कुमार जैन ने “तुम मुझे यूँ भुला न पाओगे” प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद किशोर सीरिया ने “वादियाँ मेरा दामन”, चंद्रेश मालवी ने “रोशन तुम्हीं से दुनिया”,सुशील शुक्ला ने “क्या हुआ तेरा वादा”, अज्जू तोमर ने “मैं जट यमला पगला दीवाना’, राजेश मालवी  ने “पत्थर के सनम”, विजय राव ने “अकेले हैं चले आओ”, गजेंद्र सिंह ने “वादा कर ले सजना”, अनीता राठौर ने “सजना साथ निभाना”,सुनील शुक्ला ने “शिकार करने को आए”, श्वेता पगारे ने “छुप गए सारे नजारे” तथा कादिर खान ने जन्म -जन्म का साथ है” जैसे लोकप्रिय गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरी, कुलभूषण मिश्रा ने पुकारता चला हूं मैं गीत प्रस्तुत किया.

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक एवं रफ़ी प्रशंसक श्री राकेश कुमार जैन ने सभी सहभागी गायकों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कलाकारों, सहयोगियों और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन मोहम्मद रफ़ी के अमर गीतों को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास हैं।

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129