
हरफनमौला कलाकार एवं हिंदी सिनेमा के महान पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार के जन्म दिवस 4 अगस्त को होगी म्यूजिकल नाइट “एक शाम किशोर दा के नाम” – पुरानी इटारसी के अभिनंदन सभागृह में होगा बेहतरीन कार्यक्रम.
इटारसी // जिला नर्मदापुरम
हिंद 7 न्यूज़// मनीष जायसवाल
हरफनमौला कलाकार एवं पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर दा की स्मृति में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आलाप संगीत समिति द्वारा अपने 9 वे वर्ष में यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें शहर के स्थापित सुरीले गायक – गायिका किशोर दा के गीतों को अपनी आवाज देंगे, कार्यक्रम आलाप संगीत समिति, रोटरी क्लब इटारसी और इटारसी गीतमाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम दिनांक 4 अगस्त दिन मंगलवार को शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक पुरानी इटारसी के अभिनंदन सभागृह में होगा, जहां संगीत श्रोताओं के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है कार्यक्रम के आयोजक मनीष जायसवाल एवं संयोजक अतुल शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में सभी गणमान्य एवं संगीत प्रेमी जनों को सपरिवार कार्यक्रम में आने की अपील की है .
निवेदक आयोजक // मनीष जायसवाल
कार्यक्रम संयोजक //श्री अतुल शुक्ला.
📲9713391586







