♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किशोर दा के नगमे “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा तो नहीं ” ने किशोर दा की याद ताजा की, किशोर कुमार की जयंती पर हुई “म्यूजिकल नाइट” स्थानीय गायको ने बांधा समां

इटारसी// नर्मदापुरम

किशोर दा के बेहतरीन गीतों से गूंजा अभिनंदन सभागृह, 

शहर के गीत संगीत प्रेमियों को को हरफनमौला कलाकार एवं हिंदी सिनेमा के पार्श्व गायक स्वर्गीय किशोर दा के जन्म दिवस के  दिन 4 अगस्त मंगलवार बेहतरीन फिल्मी गीतों से सजी म्यूजिकल नाइट ” एक शाम किशोर दा के नाम” सुनने को मिली जिसकी शहर भर में भरपूर सराहना हो रही है कार्यक्रम पुरानी इटारसी के अभिनंदन सभागृह में रात्रि 8:30 बजे”” “म्यूजिकल नाइट” का शुभारंभ जैसे ही हुआ एक के बाद एक सोलो और ड्यूट फिल्मी गीतों ने समां बांध दिया

मनीष जायसवाल राधिका राणा और प्रीति तोमर

मनीष जायसवाल राधिका राणा ने किशोर कुमार और लता मंगेशकर का  बेहतरीन गीत “जाने कैसे कब कहां” और “तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा,” अपनी बेहतरीन आवाज में प्रस्तुत कर समां बांधा ,प्रीति तोमर और मनीष जायसवाल की जुगलबंदी में “तेरा साथ है कितना प्यारा” ने श्रोताओं का  दिल छू लिया, श्वेता पगारे ने “एक में और एक तू” प्रस्तुत कर मन मोह लिया.

कुमार अतुल शुक्ला एवं अर्चना शुक्ला

कुमार अतुल शुक्ला ने “दिल में आग लगाए सावन का महीना” बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया साथ ही अर्चना शुक्ला के साथ ड्यूट गाकर “कोरा कागज था यह मन मेरा” की प्रस्तुति के साथ बेहतरीन माहौल बनाया,शैलेंद्र दुबे ने “छूकर मेरे मन को” प्रस्तुत किया.

 

इन्होंने कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति दी

गायक संजय पुरकर ने  “दिल आज शायर है गम आज नगमा है ” गाकर भाव विभोर कर दिया.

विजय राव ने घुंघरू की तरह, अजय तोमर भोले ओ भोले और चेहरा है या चांद खिला है,अजय राज द्वारा  मुकद्दर का सिकंदर, जिंदगी हसने गाने के लिए है पल दो पल, कमल किशोर (डेजी) शुक्ला ने हमें और जीने की चाहत ना होती, राकेश मालवीय ने दिल क्या करें,तरुण भार्गव ने ओ हंसिनी,ज्योति नायक ने ” जाने जा ढूंढता फिर रहा हूं, नवोदित गायिका अग्रिमा राजपूत ने “आपकी आंखों में कुछ महके हुए से ख्वाब हैं ” गाकर सराहना पाई.

कार्यक्रम का समापन किशोर दा के बेहतरीन गीत “चलते-चलते मेरे यह गीत याद रखना” गाकर मनीष जायसवाल और राकेश मालवीय ने अपनी आवाज दी.

अतिथि गणों में वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र दुबे, मुकेश चंद्र मैंना, समाजसेवी एवं एडवोकेट रमेश के साहू, निलेश मालोनिया, राज चौकसे आदि गणमान्य अतिथि शामिल हुए. कार्यक्रम में सभी आमंत्रित अतिथि गणों का पुष्प गुच्छ देकर मंच से सम्मान किया गया . इटारसी के जाने-माने एंकर श्री हसन नजमी का पुष्प गुच्छ देकर आयोजक मनीष जायसवाल एवं अतुल शुक्ला द्वारा मंच से. सम्मान किया गया. आलाप संगीत समिति, रोटरी क्लब इटारसी और इटारसी गीतमाला के संयुक्त तत्वाधान में द्वारा यह कार्यक्रम 9 वे वर्ष में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम का संचालन नवोदित एंकर शुभी तोमर ने किया. कार्यक्रम रात्रि 12:30 बजे समापन हुआ. कार्यक्रम के आयोजक मनीष जायसवाल और संयोजक अतुल शुक्ला द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया. सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रचार से काफी श्रोता कार्यक्रम सुनने पहुंचे कार्यक्रम सफल रहा है आगे भी अच्छे कार्यक्रम किए जाएंगे.

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129