
पुरानी इटारसी में सुलभ काम्प्लेक्स के निर्माण हेतु माननीय विधायक सीता सरन शर्मा एवं न.पा. अध्यक्ष इटारसी को दिया गया ज्ञापन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
पुरानी इटारसी क्षेत्र के लिए सुलभ काम्प्लेक्स के निर्माण की काफी समय से आम लोगों द्वारा मांग की जा रही थी जिसे देखते हुए एल्डरमैन अतुल शुक्ला द्वारा पहल की गई एवं क्षेत्र के व्यापारी,बुजुर्ग, छात्र छात्राओं के हस्ताक्षर सहित आवेदन इटारसी नर्मदापुरम के लोकप्रिय विधायक सम्मानीय डाँ सीतासरन जी एंव नगरपालिका अध्यक्ष आदरणीय पंकज चौरे जी को दिया जिसे सहर्ष स्वीकरत किया गया इस अवसर पर एल्डरमैन अतुल शुक्ला, अनिल तिवारी, हैप्पी टिकर, मोनू गौर, सुमित टिकरिया,कपिल मालवीय, दीपक कलोते एंव क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे सभी ने आदरणीय विधायक एंव नगरपालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।








